धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ
भदोही। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे। कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह महिला थाना अपने पुलिस टीम के साथ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज जोरई में छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112,1090, 1930आदि ) के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए आसान तरीका भी सिखाया गया ताकि वह आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर स्थापित *मिशन शक्ति केंद्र* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि अपने आसपास के महिलाओं को भी इसकी जानकारी दें ताकि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित न्याय मिल सके।