विद्यालय परिसर बना झील, जलभराव ने खड़ी की नई चुनौती

Share

जौनपुर। उदरेजपुर बक्शा
भारी बारिश के बाद ग्राम पंचायत उदरेजपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का परिसर पानी से लबालब हो गया है। पूरा स्कूल मैदान तालाब में तब्दील हो गया है और जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

वर्तमान में विद्यालय बंद है, लेकिन कल से कक्षाएं फिर से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में जलमग्न परिसर में छोटे-छोटे बच्चों की आवाजाही एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। बच्चों के खेलने की जगह और झूले तक पानी में डूबे हुए हैं।

जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री सिंह से दूरभाष पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था पहले से ही नहीं थी, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय खुलने से पहले जलनिकासी का प्रयास किया जाएगा।

इसी मुद्दे पर ग्राम प्रधान से भी बातचीत की गई। उन्होंने भी जलभराव की पुष्टि करते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों और विद्यालय प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान निकाला जाएगा।

इस बीच, जलभराव वाले इस परिसर में आसपास के गांवों के कुछ बच्चे पानी में उछलते-कूदते नजर आए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

अब विद्यालय प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि सोमवार से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए कैसे एक सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण तैयार किया जाए। उधर अभिभावकों में भी चिंता गहराती जा रही है कि क्या इस स्थिति में उनके बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!