बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री, सुनी पीड़ितों की पीड़ा

Share

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया बाढ़ चौकियों का जायजा, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
धनंजय राय, ब्यूरो/पूर्वांचल लाइफ

भदोही। जनपद में गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को थाना कोईरौना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों और राहत चौकियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचकर जलस्तर का जायजा लिया, और ईटहरा, हरीरामपुर, मनी ईटहरा, छिछुआं जैसे अति प्रभावित गांवों की स्थिति पर नजर डाली।

निरीक्षण के दौरान ईटहरा राहत शिविर में दोनों अधिकारियों ने पीड़ितों को राशन, तिरपाल, रस्सी व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। खासतौर से दफाली बस्ती के प्रभावित लोगों को अस्थाई आवास के लिए आवश्यक संसाधन दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर प्रबंधन को बेहतर समन्वय और तेज राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया। साथ ही मौके पर मौजूद जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के आदेश दिए।

महत्वपूर्ण सूचना:
जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट में ‘बाढ़ नियंत्रण कक्ष’ स्थापित
बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क करें:
📞 05414-250223, 250308
इन नंबरों पर दर्ज की गई शिकायतों को संबंधित विभागों को तत्काल भेजा जाएगा, और निस्तारण की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!