(नीरज सिंह की रिपोर्ट)
जौनपुर : पुरानी रंजिश को लेकर दबँगो ने युवक की जमकर की पिटाई। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष आवास के पहले हौसला बुलंद हमलावरो ने दर्जनों की संख्या आकर युवक को पुरानी रंजिश के विवाद में फैज़ी खान उर्फ (कल्लू) को लाठी डंडे से बुरी तरीके से पीट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन द्वारा घायल युवक को जफराबाद थाने ले गए। जिसके बाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डाक्टरों को कहना है कि युवक की स्थिति गंभीर है। युवक को 6 टांके भी लगाए गए हैं और पूरे शरीर पर चोट के निशान और अंदरूनी छोटे भी आई है। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि पूर्व में मैच खेलने को लेकर दो पक्ष में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला चौकी पर पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच में सुलह करा दिया था। लेकिन विपक्षी लोगों के द्वारा लगातार धमकियां मिल रही थी। वही देर रात 8:30 बजे पहले से घात लगाए बैठे हमलावरो ने फैजी खान पर हमला उसे अधमरा कर फरार हो गए। जफराबाद थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, पूर्व में मैच खेलने को लेकर हुआ था विवाद
