मुंबई में राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे अनुराग मिश्र प्रिंस

Share

मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित होगा हिंदी अकादमी,मुंबई का 8वां राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह

पूर्वांचल लाइफ/अश्वनी तिवारी

मुंबई।आगामी 11 जनवरी 2025 को मुंबई प्रेस क्लब में भारत की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था
हिंदी अकादमी, मुंबई का 8वां राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है।
संस्था के उपाध्यक्ष तथा सम्मान चयन समिति के सचिव डॉ. आलोक चौबे ने सम्मान सूची जारी करते हुए बताया कि,इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जिन 23 लोगों को संस्था की चयन समिति द्वारा सम्मान हेतु चयनित किया गया है, उनके नाम हैं- अनुराग मिश्र प्रिंस मुंबई,आर्या झा हैदराबाद, डॉ. उमा मेहता गुजरात, सुषमा श्रीवास्तव गुजरात, शैलेंद्री यादव, छत्तीसगढ़, डॉ. सरस्वती मूर्थी,मुंबई, वेदिका चौबे मुंबई, ज्योति शर्मा पंजाब, डॉ. संतोष कौल काक मुंबई, श्रीमती आशा शुक्ला- मुंबई, आनंद प्रकाश शर्मा मध्य प्रदेश, विजय जोशी राजस्थान,चेतन गांधी मुंबई, प्रमोद कमलेश मिश्रा मुंबई, ॲड. मधुसूदन द्विवेदी मुंबई, डॉ. विवेक द्विवेदी मुंबई, डॉ. सुरेश पवार मुंबई, प्रो. डॉ. दयानंद तिवारी मुंबई, गुरुदीन वर्मा राजस्थान, मुकेश सिंह मुंबई,सियाराम मिश्रा मुंबई, उत्तम शुक्ला मुंबई, संजय पासी मुंबई। सम्मान हेतु चयनित सभी मान्यवारों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने बताया कि,प्रति वर्ष यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह कार्यक्रम जनवरी महीने में आयोजित किया जाता है। जिसमें शिक्षा, साहित्य तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे आगे चलकर वे अपने कार्य को और तेज गति से आगे बढ़ा सकें।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी तथा शिवसेना नेता संजय निरुपम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धि विनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के समन्वयक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी उमेश पाण्डेय, सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!