केराकत रामलीला का मुकुट पूजन विधि-विधान संग सम्पन्न

Share

मुख्य अतिथि कृष्णा जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। केराकत नगर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन रामलीला मंच पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार की रात मुकुट पूजन कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुआ। परंपरागत विधि-विधान से हुए इस आयोजन ने नगरवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नगर पंचायत केराकत की अध्यक्ष ज्योति जायसवाल के पति एवं लोकप्रिय युवा नेता कृष्णा जायसवाल “गोलू”। रामलीला प्रबन्धक सुशील कुमार पटवा ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी के साथ रामलीला मंचन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई।

इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों व नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे – तहसील अध्यक्ष अलाबक्श खॉंन राजन खॉंन, जिला ईंट निर्माता समिति जौनपुर के अध्यक्ष, वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण चंद्र उपाध्याय ‘राजू’, पूर्व व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद शेखजादा, युवा नेता मनोज जायसवाल, शाहिद खॉंन, विनोद यादव मास्टर सिहौली, भानू सेठ, धनन्जय गुप्ता, श्रवण पटना, गौरव जायसवाल, राज कुमार सेठ उर्फ छोटू, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक।

मंच पर मुकुट पूजन के साथ ही रामलीला की परंपरागत झलकियों ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन स्थल पर देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ श्रीरामचरित की गाथा का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!