खाद संकट पर आम आदमी पार्टी का हल्ला-बोल, शाहगंज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

Share

पूर्वांचल लाइफ़, पंकज जायसवाल
जौनपुर शाहगंज।
खेती का मौसम चरम पर है, लेकिन किसान खाद की कमी से बेहाल हैं। घंटों कतार में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। इसी गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेशभर की तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किया। शाहगंज तहसील मुख्यालय पर हुए इस विरोध कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की रीढ़ तोड़ दी है। समय पर खाद न मिलना उनकी आजीविका पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पार्टी के सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित किया गया है।

जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि अन्नदाता अपनी ही धरती पर उत्पादन के लिए खाद जैसी बुनियादी चीज़ को लेकर दर-दर भटक रहा है। प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में लगी है, जबकि किसान बदहाली का शिकार है।

पार्टी की प्रमुख मांगें:
किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।

खाद वितरण में व्याप्त भ्रष्टाचार और कालीबाज़ारी पर रोक लगाई जाए।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

खेती प्रभावित किसानों के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित हो।

सरकार उद्योगपतियों नहीं बल्कि किसानों को प्राथमिकता दे।

प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवजी मिश्रा, जिला सचिव अमित विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अच्छे लाल तिवारी, विधानसभा महासचिव सुनील मौर्या, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जफर मसूद, जिला उपाध्यक्ष रसूल, शशि रजक, अमित गौतम, अनुराग प्रजापति, बिक्लेश प्रजापति, सुनील शर्मा, रोहित गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, रघुवंश यादव, पंकज यादव, साजू सलमानी, लाला साह, इमरान साह, उषा प्रजापति, हरिओम प्रजापति, मनीष प्रजापति, शिवम प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, राजेश गुप्ता, दीपू खान, मुमताज अहमद, पंकज अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!