जौनपुर। बदलापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर के नवनियुक्त अधीक्षक अरविन्द पाण्डेय को कार्यभार ग्रहण करते ही जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पाण्डेय को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीएचसी पहुंचा और श्री पाण्डेय को सम्मानित किया। स्थानीय व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई।
समारोह में उपस्थित लोगों ने आग्रह किया कि सीएचसी बदलापुर में शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलें। उन्होंने पाण्डेय के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन की आशा जताई।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता आर. के. उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व महामंत्री सत्यम सिंह, तहसील उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय सेठ, पूर्व महामंत्री संतोष निगम, मोनू जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।