मुंबई : मुंबई शहर के अधिकांश रेलवे स्टेशनों के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या बहुत ज्यादा हो जाती है। जिसकी वजह से सरकार ने कुछ रेलवे स्टेशनों से कुछ दूरी तक स्काईवॉक बनाया है। इस स्काईवॉक का उपयोग कर रेल यात्री एवं अन्य पैदल यात्री भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकाल सकते हैं। ऐसा ही एक स्काईवॉक घाटकोपर रेलवे स्टेशन पश्चिम में बनाया गया है।यह स्काई वॉक घाटकोपर पश्चिम रेलवे स्टेशन से शुरू होकर एमजी रोड के पास समाप्त होता है। आश्चर्य की बात यह है कि इस स्काई वॉक पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का कोई उपयोग नहीं किया गया है। जिसका फायदा उठाकर स्थानीय स्कूलों एवं कॉलेज के अलावा अन्य मजनू टाइप लड़के और लड़कियां स्काईवॉक पर खड़े होते हैं।बता दे की स्काई बात के पास ही राम निरंजन झुनझुनवाला कॉलेज , हिंदी हाई स्कूल तथा अन्य कई कोचिंग क्लासेस है। इन्हीं शिक्षा प्रतिष्ठानों के बच्चे स्काईवॉकओं पर खड़े होते हैं और शैक्षणिक संस्थानों से गैर हाजिर रहते हैं। हैरत की बात यह है कि यह लड़के और लड़कियां स्काईवॉक पर चुंबन और आलिंगन खुलेआम करते रहते हैं। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशन से गुजर रहे अन्य यात्रियों को काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। कितनी ही शरीफ महिलाओं ने तो स्काईवॉक पर से जाना ही छोड़ दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इन मजनू टाइप लोगों पर कोई कार्रवाई न करने से रेलयात्री बहुत ही परेशान है।स्थानीय समाज सेवक मुन्नालाल भारद्वाज ने रेलवे प्रशासन से निवेदन की है कि स्काई वॉक को साफ सुथरा बनाकर रेल यात्रियों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने की कृपा करें।
घाटकोपर पश्चिम का स्काई वॉक बना लवर्स पॉइंट।
