जौनपुर! (19 जुलाई 2025): मछलीशहर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अन्तिम बिन्द पुत्र पंचम बिन्द (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी ग्राम छाछो, थाना मछलीशहर, को शनिवार सुबह करीब 09:05 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मछलीशहर में मु.अ.सं. 222/25, धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी एक मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:———–
अन्तिम बिन्द पुत्र पंचम बिन्द, ग्राम छाछो, थाना मछलीशहर, जिला जौनपुर।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:———–
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह कुशवाहा, हेड कांस्टेबल धर्मदत्त यादव, कांस्टेबल रामप्रवेश कन्नौजिया
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।