डीएम ने जिला कारागार पहुंचकर बंदियों को वितरित किया मिठाई व फल

Share

धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ

कारागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों ने की शानदार प्रस्तुति

भदोही। जिला कारागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त बंदियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कैदियों को संविधान के आदर्शों से परिचित कराते हुए उनके कर्तव्यों के निर्वहन पर बल दिया! जिलाधिकारी द्वारा कारागार में लगी कालीन प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। कारागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों ने राष्ट्र भक्ति से सम्बन्धित गीतों को प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी द्वारा कारागार में उत्कृष्ठ कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उ०प्र० लखनऊ द्वारा दिये गये! दो बंदी रक्षकों को प्रशांसा चिह्न एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने अपने सम्बोधन में समस्त बंदियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही सुधारात्मक जीवन आचरण के महत्व के बारे में बताया। कारागार के बंदियों के हुनर की भूरि-भूरि प्रशांसा की एवं उनके हुनर को निखारने में हर समय सहायता उपलब्ध कराने हेतु कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया।

कारागार अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ऐसा कोई आचरण नहीं करना चाहिए जिससे किसी दूसरे के जीवन, संपत्ति व स्वतंत्रता पर दखल पड़े। इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कैदियों को जिलाधिकारी व जेल अधीक्षक ने उपहार देते हुए उनको सम्मानित किया। डीएम ने सभी कैदियों को मिष्ठान व फल का वितरण किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह जेल अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, डा० पृथ्वीराज सिंह, सूबेदार यादव जेलर अश्वनी उपाध्याय एवं श्रीमती शुभावती देवी उपकारापाल एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!