जौनपुर। बृहस्पतिवार, 24 अक्टबूर को वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय,जौनपुर के हिन्दी विषय की शोध छात्रा शालिनी सिंह पुत्री विजय बहादुर सिंह का शोध शीर्षक “शिवमूर्ति के कथा साहित्य में सामाजिक यथार्थ का स्वरूप” विषय पर पी-एच०डी० मौखिकी परीक्षा शोध सभागार में संपन्न हुई।पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित वाह्य विशेषज्ञ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.वशिष्ठ द्विवेदी एवं शोध निर्देशिका डाॅ. रागिनी राय हिन्दी विभाग, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय, जौनपुर द्वय परीक्षक रहे। अंत में शालिनी सिंह को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर उपकुलसचिव दीपक सिंह, बबिता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैक्षणिक डाॅ० सैयद मोहम्मद अफसर, डाॅ० बिदुतमल, धीरेन्द्र सिंह धैर्य, हिन्दी विषय के पटल सहायक रघुनंदन प्रसाद यादव, शोधार्थी अश्वनी कुमार एवं उपस्थित कर्मचारीगण ने बधाई दी।
“शालिनी सिंह की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न”
