जौनपुर। मछली शहर बिहारी महिला पी0जी0 कॉलेज मछलीशहर जौनपुर में कार्यरत संजय कुमार यादव एवं विजयेन्द्र कुमार गुप्ता को बीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा संकाय में पी-एच.डी का मौखिकी 27 जुलाई को सकुशल सम्पन्न हुई। मौखिकी सम्पन्न होने पर खुशी प्रकट करते हुए संजय यादव एवं विजयेन्द्र गुप्ता ने शोध निर्देशक डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही परिवार के सभी सदस्यों माता पिता, गुरुजनों एवं मित्रों से मिले स्नेह प्यार सम्मान और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
संजय कुमार यादव एवं विजयेंद्र कुमार गुप्ता को मिली पीएचडी की उपाधि
