दो थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेंड़ में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में आपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मडियाहूं व थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करीम नट पुत्र बिट्टू उर्फ जितू निवासी नटान बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहूँ जौनपुर ईटाएं की तरफ कोई घटना को अन्जाम देने के लिए आ रहा है। प्र.नि. मडियाहूँ मय हमराही के साथ पहुंच कर बउम्मीद गिरफ्तारी छिप गये तभी देखा कि ईटाएं की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी जिसे रोका गया तो तेजी से मुड़कर हृदयपुर की तरफ भागने लगा मुखबिर खास ने इशारा करके बताया की साहब यही वह व्यक्ति है जो गो-तस्करी की घटना में लिप्त है। तत्पश्चात पुलिस टीम उसका पीछा करने लगी तभी उसकी मोटरसाईकिल खेताबचढई मोड के दाहिने तरफ लगभग 100 मीटर अनियंत्रित होकर गिर गयी, जिसके बाद वह पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जो थानाध्यक्ष रामपुर के बुलेट प्रूफ जैकेट में लग गयी तदोपरान्त पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया, जिसमें उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया, जिसे इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडियाहूँ भेजा गया। 10 फरवरी 2024 को समय रात्रि 22.55 बजे थाना मडियाहूँ अन्तर्गत खेताबचढई नहर पुलिया के पास बहद ग्राम खेताबचढई में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी लिया गया तो कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, एक मिस कारसूत व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर के बरामद कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0- 292/2021 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि थाना मडियाहूँ, जौनपुर।2.मु0अ0सं0- 345/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
3.मु0अ0सं0- 111/2023 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि थाना मडियाहूँ, जौनपुर।4.मु0अ0सं0-42/24 धारा 307/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
प्र.नि. विनय प्रकाश सिंह थाना मडियाहूँ, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह थाना रामपुर, उ.नि. विजय शंकर यादव थाना मडियाहूँ, उ.नि. अजय कुमार शर्मा थाना रामपुर, हे.का. श्रीप्रकाश तिवारी, हे.का. कपिल पासवान, का. कमलेश राव थाना मडियाहूँ, हे.का. बलवंत सिंह थाना रामपुर जौनपुर शामिल रहे।