उर्वशी सिंह बनीं विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष

Share

(महिला शक्ति) संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया मनोनयन

जौनपुर।
हिन्दू धर्म एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष (महिला शक्ति) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा जौनपुर स्थित राजमहल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान की गई।

मनोनयन की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “उर्वशी सिंह के जुड़ने से संगठन को प्रदेश में नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। वे हिन्दू राष्ट्र, सनातन संस्कृति, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के सम्मान की रक्षा हेतु सदैव सक्रिय रहेंगी।”

गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रदेश में सामाजिक मुद्दों को लेकर उर्वशी सिंह व्यापक कार्य करेंगी और जल्द ही संगठन की पूरी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार भी करेंगी।

इस अवसर पर महंत विनय त्रिपाठी (चौकियां धाम), विनीत सेठ सहित कई राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उर्वशी सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!