जमालापुर में शिक्षकों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मछलीशहर इकाई द्वारा “गुरु सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन ठा. मातिवर सिंह महाविद्यालय, जमालापुर में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह एवं मछलीशहर लोकसभा के पूर्व सांसद वी. पी. सरोज उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में सम्मिलित शिक्षकों और गुरुओं को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह पटेल ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष (मड़ियाहूं) राजेश सिंह ने निभाया।
इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ने गुरु की महिमा और उनके समाज में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, पूर्व सांसद वी. पी. सरोज ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विचार साझा किए।
समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से ठा. संजय सिंह, डॉ. श्याम दत्त दुबे, मनोज सिंह, संजय जयसवाल, आलोक सिंह, शशिकांत सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. ज्योतिमा सिंह, सत्य प्रकाश चौबे, बलिराम राजभर, प्रिंस सिंह, शीतला मौर्य, अरविंद चौरसिया, राहुल सिंह, साधव सिंह, मनोज यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गुरुजनों को श्रद्धा-सम्मान अर्पित कर भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का भावपूर्ण स्मरण किया गया।