पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, हुआ भव्य स्वागत

Share

संवाददाता अशोक विश्वकर्मा

बिंद्रा बाजार (आजमगढ़)।
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के निजी आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे। आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए लोगों ने “मंत्री जी जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डॉ. विश्वकर्मा से औपचारिक भेंटवार्ता की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास एवं शैक्षिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सरकार की प्राथमिकताओं और शिक्षा सुधारों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय कुमार विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र मिश्रा, घनश्याम उपाध्याय, पिंटू प्रधान, वीरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष मनीष राय, अनु यादव, संजय यादव, लालजीत सिंह प्रधान, आनंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, मुरली प्रधान, राजकुमार यादव, अजय कुमार यादव, रोहित यादव, शिव प्रकाश मोदनवाल और रूप नारायण उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री के आगमन से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!