मिशन शक्ति अभियान के तहत खेतासराय पुलिस की कार्रवाई
जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एक युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे व फब्तियां कस रहा था।
जानकारी के अनुसार, थाना खेतासराय की मिशन शक्ति टीम सोमवार की शाम लगभग 6 बजे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बघनरी गेट के पास एक व्यक्ति महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता पाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. नौशाद पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी युनुसपुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ सिंह
महिला हेड कांस्टेबल रीना राव
महिला कांस्टेबल नेहा यादव (थाना बरसठी) जौनपुर।
थानाध्यक्ष खेतासराय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पुलिस पूरी तरह सजग है। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति पर काम किया जा रहा है।