मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा अघोरेश्वर महाप्रभु का जीवन: हृदय प्रसाद सिंह

Share

# धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान का 65 वां स्थापना
पूर्वांचल लाइफ पंकज जयसवाल

शाहगंज जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के सुइथाकला अंतर्गत श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान का 65 वां स्थापना दिवस शाखा समोधपुर परिसर में रविवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण के बाद सफल योनि ग्रंथ का पाठ एवं एक पारिवारिक गोष्ठी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रातः संस्थान के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली जो आश्रम परिसर से जमौली, ऊँचगाँव, शाहमऊ, भेला से समोधपुर होते हुए आश्रम परिसर में पुनः पहुंची। शाखा के उपाध्यक्ष एवं गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह संस्थान एक आध्यात्मिक, सामाजिक, अराजनैतिक और गैर सरकारी संगठन है।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान मानवता की सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु का जीवन दीन-दुखियों और गरीबों की सेवा के प्रति समर्पित रहा। यह समूह किसी जाति, वर्ण, वर्ग, धर्म और संप्रदाय विशेष पर आधारित नहीं है। कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधानाचार्य, स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि अवधूत भगवान राम का मूल मंत्र मानव को मानव बनाना था। उन्होंने बताया कि उनकी मूल शिक्षा ईश्वर एवं मानवता की सेवा के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं समर्पण भाव है। मौके पर प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, श्री कृष्ण पाल सिंह, सतीश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रा.शि.संघ, पद्म भूषण सिंह, राजेश प्रताप सिंह प्राचार्य, जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू, रविंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!