शव को कब्ज़े में लेकर भेजा गया मोर्चरी हाउस
जौनपुर। खेतासराय स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा बॉर्डर के वैष्णो नदी में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नाले में औंधे मुंह उतराया हुआ मिला मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद कर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस शव की शिनाख़्त करने में जुटी हुई है।
सलरापुर -जमदहा मार्ग के उक्त नाले के उक्त नाले में पूर्वाह्न 11 बजे एक अज्ञात युवती का शव उतराया हुआ मिला। यह सूचना जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गयी। इसकी जानकारी होते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही में जुटी। शव देखकर ऐसा लग रहा है यह कई दिन पुरानी है।
इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात युवती का शव मिला है। शिनाख़्त के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।