जौनपुर डीएम की सुपुत्री को एम.ए. इकोनॉमिक्स में टॉप करने पर स्वर्ण पदक

Share

जौनपुर। जिले के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह की सुपुत्री आस्था सिंह ने एम.ए. इकोनॉमिक्स में विश्वविद्यालय टॉप कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान सहारनपुर स्थित माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के भव्य दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वयं आस्था सिंह को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। बेटी की इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद का गौरव बढ़ा है।

आस्था की सफलता से जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने कहा कि यह उनके जीवन का गर्वपूर्ण क्षण है। आस्था ने निरंतर परिश्रम और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!