जालौर – (टीलाराम सिंधल बिबलसर) उदयपुर जिले के बडगाव तहसील के सीलू गाँव की निवासी समाजसेवी प्रेमी डाभी ने महिलाओं को जागरूक करने की पहल की है। प्रेमी डाभी ने बताया कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। वे बाल विवाह, घरेलू हिंसा और विधवा महिलाओं को सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं। साथ ही, वे महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैला रही हैं। समाजसेवी प्रेमी डाभी पुलिस थाना गोगुंदा जाकर महिलाओं के मामलों का समाधान करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें न्याय दिलाने में मदद कर रही है।
महिला जागरूकता की पहल : – प्रेमी डाभी ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
