जौनपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु राजा श्रीकृष्ण दत्त पी.जी. कॉलेज में “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषयक दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
पहला दिन – क्विज प्रतियोगिता
12 अगस्त 2025 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे-
प्रथम स्थान: अंशु यादव एवं आर्यन तिवारी (संयुक्त)
द्वितीय स्थान: रूपाली मौर्य
तृतीय स्थान: रंजीत यादव एवं खुशी तिवारी (संयुक्त)
दूसरा दिन – व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण:
13 अगस्त 2025 को व्याख्यान कार्यक्रम के साथ क्विज विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शंभू राम ने किया।
व्याख्यान सत्र में-
डा. करमचंद यादव (सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज) ने कहा कि संविधान में निहित आदर्श मूल्यों व प्रावधानों के बावजूद आमजन अपने अधिकारों से वंचित हैं। इसके समाधान हेतु शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।
डा. प्रशांत त्रिवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर, टी.डी.पी.जी. कॉलेज) ने कहा कि हमारा संविधान विविधता में एकता का प्रतीक है और 75 वर्ष पूरे होने के बाद भी अडिग व स्थिर है। यही हमारे स्वाभिमान का आधार है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने की। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्रों को संविधान के प्रति सजग व जागरूक रहने का संदेश दिया।
आयोजन में सक्रिय भूमिका:
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की I.Q.A.C. इकाई द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख भूमिका निभाने वालों में-
प्रो. (डा.) अनामिका सिंह (संयोजक), डा. लाल साहब यादव (सहसंयोजक), डा. मनोज कुमार वत्स, डा. अनिल कुमार मौर्य, डा. धर्मवीर सिंह, डा. विवेक कुमार, डा. रामानंद अग्रहरि, डा. रमेश चंद्र सोनी, डा. विष्णुकांत तिवारी, डा. संतोष कुमार पांडे एवं सुधाकर मौर्या शामिल रहे।
इसके अलावा डा. सुनीता गुप्ता, डा. विष्णु मौर्य, डा. अनीता सिंह, डा. नीता सिंह, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. राजेंद्र सिंह, डा. मनोज पाठक, डा. गंगाधर शुक्ला और डा. सुधाकर शुक्ला की उपस्थिति रही।
संचालन एवं संयोजन का कार्य डा. लाल साहब यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग) ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं I.Q.A.C. सदस्य डा. मनोज वत्स ने किया।