गैस लीकेज, सुरक्षा उपाय और सिलेंडर हैंडलिंग पर विशेषज्ञों ने दी कार्यशाला
पंकज जायसवाल पूर्वांचल लाइफ
जौनपुर। शाहगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को एक उपयोगी और जागरूकता से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग और उससे जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण सेंट थॉमस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रशासन और वार्ड सदस्य नीलम के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सका। गैस एजेंसी के प्रबंधक राजमणि दुबे की अध्यक्षता में हुए इस सत्र में विवेक अस्थाना, रामकुमार, चंदा और प्राचीश अस्थाना ने विशेषज्ञ के रूप में छात्राओं को कई अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया।
गैस लीकेज की स्थिति में क्या करें— विशेषज्ञों की सलाह,
गैस की गंध आते ही रेगुलेटर को तुरंत बंद करें,
बिजली के किसी भी स्विच को न छुएं,
दरवाजे-खिड़कियां खोलकर वातावरण को हवादार बनाएं,
माचिस, लाइटर या आग से दूरी बनाए रखें:–
इसके अलावा गैस सिलेंडर की सुरक्षित स्थापना, रेगुलेटर की नियमित जांच, पाइपलाइन की वैधता और समय-समय पर निरीक्षण जैसी महत्वपूर्ण बातों पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया।
छात्राओं ने दिखाया उत्साह, पूछे सवाल:-
इस कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने न सिर्फ गंभीरता से जानकारी ली, बल्कि सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला का संचालन शिक्षिका किरण मौर्य और प्रियंका सिंह ने किया।
शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी:-
इस अवसर पर शिक्षिकाएं अल्पना सिंह, रोमा मौर्या, अंकिता शुक्ला, प्रियंका वर्मा—भी मौजूद रहीं और प्रशिक्षण सत्र में सहयोग प्रदान किया।
वार्ड सदस्य एकता नीलम ने भारत गैस टीम का स्वागत करते हुए उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए आभार जताया।
विद्यालय प्रशासन की उम्मीद:-
विद्यालय प्रशासन ने आशा जताई कि इस तरह की प्रशिक्षण कार्यशालाएं छात्राओं को सजग, सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।