जौनपुर। नगर स्थित मदरसा दारुल इरफान, बोदकरपुर में पर्यावरण संरक्षण और मातृस्मृति को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), जौनपुर शाखा की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर सुजीत कुमार सिंह एवं असिस्टेंट मैनेजर समित कुमार ने स्वयं पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मदरसे के प्राचार्य मुर्तजा हसन मदनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मदरसे के शिक्षक एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में अल्ताफुर्रहमान सलफी, नूरुल हुदा, ज़काउल्लाह, शाहीन आरा, परवीन अंसारी, अब्दुल्लाह, मो. सरफराज, समीउल्लाह फलाही, अकबर, शमशाद अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी, परवेज, एवं अब्दुर्रहमान उर्फ बाबू शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संवर्धन के साथ-साथ माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना रहा, जिसे सभी ने सराहा और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।