जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की “मिशन शक्ति फेज-5.0” योजना के अंतर्गत जौनपुर पुलिस ने एक सशक्त जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
महिलाओं को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी:
अभियान के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे–
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना
सुरक्षा के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए:————
महिलाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए:-
वीमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपात सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930
संवाद से बढ़ा विश्वास:———–
अभियान की विशेषता रही महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असहज स्थिति में वे निडर होकर पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। इस संवाद से महिलाओं के मन में विश्वास की भावना मजबूत हुई।
नागरिकों ने की सराहना:——–
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और मांग की कि ऐसे जागरूकता अभियान समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक चेतना विकसित हो सके।
पुलिस की प्रतिबद्धता:———-
जौनपुर पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि मिशन शक्ति के तहत इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक माहौल और जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाना है।