कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 में कानपुर नगर निगम के द्वारा जनता ही जनार्दन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची नगर महापौर प्रमिला पाण्डेय ने क्षेत्रीय आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर विभागों के अधिकारियों को निस्तारण को निर्देशित किया। क्षेत्रीय पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने शिविर में आई महापौर का स्वागत माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया शिविर में व्यापारियों ने बाजार में शौचालय न होने की समस्या रखी तो महापौर ने जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने चतुर्वेदी बिल्डिंग से पाल चौराहे तक नाला तथा वार्ड में कूड़ा घर की बात पर महापौर ने शीघ्र ही बनवाने की बात कही। शिविर में आए विश्वकर्मा समिति के पदाधिकारियों ने जाजमऊ पुल पर बने विश्वकर्मा द्वार के जीर्णोद्धार की समस्या रखी। बड़ी संख्या में पहुंची नहर किनारे रहने वाली महिलाओं को महापौर ने अतिक्रमण हटाने को कहा। शिविर में मुख्य रूप से जल निकासी खराब लाइटे इंटरलॉकिंग सहित अन्य समस्याओं को जल्द निस्तारण करने को कहा गया। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ही उनके लिए सर्वोपरि है वार्ड 65 के विकास में वो हर समय पार्षद योगेन्द्र शर्मा के साथ है। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने महापौर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय पासवान अर्चना मिश्रा अमित तिवारि भानु सिंह विकास मेहरोत्रा राजीव गुप्ता विकास बाजपेई रोहित शर्मा मनोज तिवारी आनन्द तिवारी राघवेन्द्र शर्मा मेहुल गुप्ता महेश तिवारी अनुज बाजपेई सुनील झा किशन अग्निहोत्री महेश प्रसाद अवस्थी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।
नगर निगम के द्वारा जनता ही जनार्दन शिविर आयोजित
