विशाल भंडारा एवं जागरण का आयोजन

Share

राम जानकी बुढ़वा बाबा मंदिर पर आयोजित

पूर्वाचल लाईफ़/पंकज जायसवाल

जौनपुर। शाहगंज नगर के राम जानकी बुढ़वा बाबा मंदिर पर रात्रि जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भगवती जागरण शुभारम्भ माता रानी एवं राम दरबार की आरती से हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने आरती कर जागरण शुरु कराया।मुख्य गायक महंत राजेश चौबे द्वारा देवी जागरण व भजन प्रस्तुत किया गया। भंडारा मे भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में प्रमुख रूप से जिसमें मुख्य रुप से आयोजन में लगे रहे मनोज सोनी, विकास चौधरी, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, पत्रकार पंकज जायसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल बबलू, विशाल मोदनवाल अनु, आशीष अग्रहरी, अमन अग्रहरि, प्रकाश सोनू अग्रहरी, किरन चौबे, रानी अग्रहरि, नुपुर अग्रहरि, गीता अग्रहरि, पूजा जायसवाल, चिंता हरण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, धीरज पाटिल, प्रिंस गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!