पूर्वाचल लाईफ़/पंकज जायसवाल
कथावाचक डॉ. निष्ठा विद्यालंकरण ने वेद के बारे में दी जानकारी
आचार्य विमल आर्य ने सभी को वेद के लाभ के बारे में बताया
जौनपुर। शाहगंज के लक्ष्मी नारायण वाटिका में आर्य समाज शाहगंज का 98वां वार्षिकोत्सव सह कुशल संपन्न हुआ। इस वार्षिकोत्सव में दिनांक 4, 5, 6, 7 अप्रैल को यज्ञ एवं भजन उपदेश के साथ ही प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी को आर्य समाज के नियम के बारे में भी जानकारी दी गई।
आपको बता दे कि आमंत्रित आर्य विद्वान डॉ. निष्ठा विद्यालंकार लखनऊ भजनोपदेशिका व आचार्य विमल आर्य लखनऊ उपदेशक ने सभी को वेद की विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उन्होंने महिलाओं को भी वेद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जोर दिया।
सभी ने आर्य समाज के बताए हुए नियम व पद्धतियों के बारे में भी चर्चा की। इस बीच डॉक्टर निष्ठा विद्या अलंकार, आचार्य विमल आर्य ने दयानंद बाल मंदिर का निरीक्षण किया और वहां के पठन-पाठन छात्रों के अनुशासन की जमकर तारीफ की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सेठ महेंद्र कुमार आर्य, मंत्री प्रवीण कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष चंद्रेश कुमार आर्य, मिथिलेश कुमार आर्य, पत्रकार चंदन कुमार जायसवाल आर्य, पत्रकार श्रीमती पंकज जायसवाल आर्य, अंबरीश कुमार आर्य, वेद प्रकाश आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य, प्रेम प्रकाश आर्य, रितेश कुमार आर्य, परितोष कुमार आर्य, सुनील कुमार आर्य, रमेश कुमार आर्य, गिरिराज आर्य, सुभाष आर्य, चंद्रेश आर्य, प्रवीण आर्य, अजय कुमार आर्य, जयशंकर आर्य, अनंत आर्य, रमेश चंद्र आर्य, संदीप आर्य, इंद्रसेन आर्य, राहुल आर्य, ज्ञानेंद्र आर्य आदि शामिल रहे।