भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने रामनवमी पर भक्तों के लिये शीतल पेय शिविर लगाया

Share

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या ने किया ​शुभारम्भ

जौनपुर। रामनवमी पर रामनवमी शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के स्वागत के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में नगर के कोतवाली चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने शीतल पेय (शरबत) का शिविर लगाया। शिविर प्रारंभ होने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन हुआ। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्या ने किया इसके उपरांत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ राम सूरत मौर्य का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहना कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह “रिंकू” ने भी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित क्रमशः अमित सिंह वत्स,सुभाष कुशवाहा का स्वागत अजय गुप्ता एवं अमित जायसवाल ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहना कर किया इसके बाद श्री मौर्या ने व्यापार मंडल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा यह कार्य निश्चित रूप से अति उत्तम है, क्योंकि इस भीषण गर्मी में राम भक्तों को पानी एवं शरबत पिलाकर उनकी सेवा करके व्यापार मंडल पुण्य का काम कर रहा है। इसी क्रम में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी और जन सेवा के लिए कार्य करता रहता है। नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में आये हजारों रामभक्तों एवं शिविर में आए अतिथियों को शरबत पीलाकर स्वागत किया गया। भीषण गर्मी में शीतल शरबत पीकर सभी रामभक्तों का गला तृप्त हो गया।

कैंप में अतिथि के रूप में श्री दुर्गा पूजा महासम्मती के संरक्षक विंध्याचल सिंह, चंद्र प्रताप सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सिंह वत्स, सुभाष कुशवाहा, श्याम मोहन अग्रवाल, रविंद्र सिंह राजू दादा, गीतांजलि संस्था के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी राजदेव यादव, प्रदेश के विख्यात भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति मंच संचालक अवनिन्द्र तिवारी, भाजपा नगर उत्तरी एवं दक्षिणी के अध्यक्ष क्रमशः श्रीमती सारिका सोनी, डा. कमलेश निषाद, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सुधीर साहू आदि उपस्थित रहे। शिविर में सहकार भारती के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रवि अग्रहरि, जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता महामंत्री अमिताश गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल, युवा नगर महामंत्री योगेश साहू, विजय केडिया, रूप नारायण माली, संतोष साहू, राजेंद्र खत्री, संदीप साहू, अनिल हरलालका, रितेश साहू, अनुज वर्मा, दीपक केडिया, अशोक मौर्य, विनोद ओमर, नीरज विश्वकर्मा, विनोद सेतिया, राम सोंथालिया, महेश साहू, नितिन सोनकर, राजेंद्र स्वर्णकार, हेमंत सिंह, यशवीर सिंह, दिलीप साहू, प्रमोद मौर्या, सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!