जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम के भक्तों को गाली गलौज व अभद्र टिपण्णी करने वाले अर्जुन पुत्र वंशराज निवासी छुन्छा पोस्ट बसारतपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया किया गया। अभियुक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-196/25 धारा-299, 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। शआवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त-
1.अर्जुन पुत्र वंशराज निवासी छुन्छा पो0 बसारतपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 अखिलेश यादव, थाना सरायख्वाजा, हे0का0 धनन्जय यादव, थाना सरायख्वाजा जौनपुर।