डा. सन्दीप तीसरी बार बने भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष

Share

अवधेश गिरि सचिव, जनार्दन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयशंकर सिंह संगठन सचिव एवं प्रियंका पाण्डेय महिला संयोजिका मनोनीत

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य की 2025-26 कार्यकारिणी के चुनाव नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय वित्त सचिव रमेश कुमार की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सन्दीप पाण्डेय ने शौर्य परिवार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।

चुनाव प्रक्रिया के तहत डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए जनार्दन पाण्डेय का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन डॉ. राजेश एवं अतुल मिश्र ने किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने जनार्दन पाण्डेय को कोषाध्यक्ष घोषित किया।

सचिव पद के लिए पंकज सिंह ने अवधेश गिरि का नाम प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन राहुल पाण्डेय एवं डॉ. आशुतोष सिंह ने किया। चुनाव अधिकारी द्वारा अवधेश गिरि को सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए दया निगम ने पुनः तीसरी बार डॉ. सन्दीप पाण्डेय के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सुजीत यादव एवं सुनील सिंह ने अनुमोदित किया। चुनाव अधिकारी द्वारा डॉ. सन्दीप पाण्डेय को तीसरी बार अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. पाण्डेय ने जयशंकर सिंह को संगठन सचिव तथा प्रियंका पाण्डेय को महिला संयोजिका नियुक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शौर्य परिवार इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अमित निगम, डॉ. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, नित्यानंद पाण्डेय, सन्दीप चौधरी, सुधा पाण्डेय, अंजू सिंह, रश्मिता सिंह, नेहा मिश्रा, जया सिंह, राजीव श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अविनाश गिरि, आशुतोष राय, शमशेर बहादुर पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!