राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मकर संक्रांति पर्व सम्पन्न

Share

पूर्वाचल लाईफ/पंकज जायसवाल

जीवन में संचेतना जगाने का पर्व है मकर संक्रांति: मुरली पाल

जौनपुर शाहगंज नगर का मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण वाटिका में उत्साह से हुआ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रान्त कार्यवाह मुरलीपाल रहे। कहां आरएसएस सामाजिक जीवन में संचेतना जगाता हैं हम छह उत्सव में सभी को सम्मिलित होने का आग्रह करते हैं। संस्कार नेतृत्व समरसता संघ की शाखा में ही प्राप्त होते है। कभी लोभ में कभी तलवारों के बल पर विधर्मियों ने हमें डरवाया। परन्तु हम डरे नहीं। भारत एक ऐसा देश है जिसे व्यक्ति ने नहीं वरन ईश्वर ने बनाया है। अवतारी पुरुषों की धरती हिन्दुस्तान रही है। बड़े सौभाग्य से यह नर तन मिला है जो देवताओं को भी दुर्लभ है। हम अपनी सार्थकता सिद्ध करने के लिए इस धरती पर पैदा हुए हैं। हम कालांतर में
घटते गए नेपाल, भूटान, बर्मा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया हमारे देश के धरती के अंग थे। वर्तमान में कई विनाशकारी शक्तियां हमे मिटाना चाहती हैं। अतः हमें संगठित रहना है। तमाम संगठन आए लेकिन वो मिट गए। संघ ही सितंबर माह में १०० वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस दौरान नगर कार्यवाह हनुमान अग्रहरि, हर्षचन्द्र जायसवाल, राम पलट लोटा, शुभम केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!