पूर्वांचल लाइफ/जौनपुर
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं केराकत क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक दर्शन यादव प्रभारी ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ मय हमराह व चन्दवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बाजार बजरंग नगर के पास से अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी विशुनपुर लेवरुवा जौनपुर को 82.00 किग्रा नाजायज गाँजा के साथ मय एक मोबाइल ओप्पो ,एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099 सहित शाम 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
आपराधिक इतिहास— मु0अ0सं0-274/24 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना चंदवक जौनपुर।
बरामदगी का विवरण—-
1.82.00 किग्रा नाजायज गाँजा
2.एक मोबाइल ओप्पो
3.एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—-
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, व बजरंग नगर चौकी प्रभारी राजेश राम के साथ हे0का0 मुन्ना यादव,का0 प्रदीप कुमार रहे।