जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 रामभवन यादव, उ0नि0 राजेश यादव मय हमराही कर्मचारीगण के जनपद आगमन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार नितिन गणकरी के सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग अवैध वाहन/व्यक्ति सघन की चेकिंग शिवगुलामगंज हाईवे तिराहा पर की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान शिवगुलामगंज बाजार से आते हुए एक मोटरसायकिल सवार दो व्यक्ति जिस पर प्लास्टिक की सफेद बोरी लदी हुई थी को रुकवाने प्रयास किया गया तो एक व्यक्ति बाइक से उतरकर फरार हो गया एवं एक व्यक्ति जो बाइक चला रहा था को पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए बोरियों मे रखे सामान के बारे मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उन बोरियों में अवैध 26.5 किलो गाजा है, जिसे बेचने के लिए ले जा रहा था। बाइक चालक के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ गांजा के आधार पर बाइक चालक अभियुक्त अनिल मौर्या पुत्र राम बचन मौर्या नि0 ग्राम उचौरा थाना बक्सा जौनपुर को शिवगुलामगंज तिराहा हाईवे 01 मार्च 2024 को समय 10.30 बजे सुबह एवं भागे अभियुक्त रवीश मौर्य पुत्र अनिल मौर्या ग्राम उचौरा थाना बक्सा जौनपुर को उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराही कर्मचारी के मदद समय करीब 13.30 बजे बक्सा तिराहा हाईवे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थाना बक्सा, उ0नि0 राम भवन यादव थाना बक्सा, उ0नि0 राजेश यादव थाना बक्सा, उ0नि0 अनिल कुमार थाना बक्सा, हे0का0 माधव सिंह थाना बक्सा, हे0का0 अखिलेश सिंह थाना बक्सा, हे0का0 बृजेश मिश्रा थाना बक्सा, का0 उत्तम प्रसाद थाना बक्सा, का0 बाल मुकुन्द थाना बक्सा, म0का0 प्रतिमा दूबे थाना बक्सा जौनपुर।