जौनपुर। विकसित भारत चैलेंज के चौथे विजेता सुशील कश्यप के आवास ग्राम मंदरपुर निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय 22 फरवरी 2024 को पहुंच आईएएस अभिषेक सिंह ने उन्हें विकास रथ “ई-बाईक” भेंट की। बताते चलें कि सुशील कश्यप ने भलीभांति अध्ययन करके तथ्यों के साथ पिछले 10 वर्षों में देश की उपलब्धियों और 2047 के विकसित भारत की तस्वीर बताई। आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा सुनील को विकास रथ “ई-बाईक” भेंट मिलने के दौरान उनके माता-पिता भावुक हो गए, उन्होंने बताया कि अब तक वो अपने बेटे को रील बनाने से रोकते थे, लेकिन आज विकसित भारत चैलेंज प्रतियोगिता में विकासरथ जीतने के बाद वो भावुक हैं। विकसित भारत चैलेंज का उद्देश्य है कि समाज में देश की उपलब्धियों के प्रति व विकसित होने की क्षमता को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके।
विकास रथ के चौथे विजेता को आईएएस अभिषेक सिंह ने “ई-बाईक” भेंट की
