भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं की ली गई बैठक

Share

जौनपुर : केराकत विधानसभा के थानागद्दी मंडल में शनिवार को मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह का मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। थानागद्दी बाजार के श्रीराम धर्मशाला पर आयोजित हुए स्वागत सम्मान बैठक में मंडल के तरफ से भाजपा मंडल और बूथ पदाधिकारीओ नें माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, पूर्व विधायक केराकत गुलाब सरोज, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सिंह सैनिक, मंडल संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें। स्वागत बैठक में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्र और मंडल उपाध्यक्ष माधवानंद शुक्ला और महामंत्री संतोष श्रीवास्तव द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारी पूरी कर लें बूथ स्तर के पदाधिकारी। बूथ स्तर के पदाधिकारी ही असली भाजपा के सिपाही है जिनके दम पर पार्टी दिनों दिन लगातार मजबूत हो रही। उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सानिध्य में भारत विकास के राह पर तेजी से अग्रसर है। यूपी में विपक्षी जाति तोड़ो षड़यंत्र चला रहें जिसे नाकाम करते हुए एक बार फिर हिंदुत्व का नारा बुलंद कर यूपी में भी लगातार तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सब कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!