संवाददाता वेद प्रकाश शुक्ला
जौनपुर बरसठी।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान की मॉनिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ कर रहे थे। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ेरी गांव के दो आरोपी दशमी की बारी तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
राजकुमार प्रजापति (48 वर्ष) पुत्र स्व. शिवआधार प्रजापति
राजन प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रजापति
दोनों निवासी – बड़ेरी, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर!
इनके खिलाफ थाना बरसठी में मु0अ0सं0 195/2025 धारा 333, 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1), 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और गंभीर धाराओं में वांछित थे। गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी तथा हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा।