खेतासराय में शांति भंग की आशंका पर बड़ी कार्रवाई
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्तफाबाद और मनेछा में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते तनाव फैला सकते थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने इन पर शिकंजा कस दिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में रमेशचंद्र प्रसाद, लाली देवी, साइमन कुमार, अंजली, अरुण, मोनू, आजाद, विवेक, प्रदुम्न, अरुण बिन्द, अमृतलाल और जगदीश शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि दोनों गांवों में विवाद को देखते हुए गिरफ्तारी जरूरी थी, ताकि माहौल बिगड़ने से रोका जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, रविन्द्रनाथ तिवारी, अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव और कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह शामिल रहे। सभी आरोपितों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया है।