ॐ श्री शारदा युवक मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

Share

पूर्वांचल लाइफ, वलसाड।
वलसाड जिले में स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर इस समय भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ॐ श्री शारदा युवक मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन का शुभारंभ शनिवार 16 अगस्त को सुबह 7:30 बजे अखंड रामायण पाठ से किया गया। शनिवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। रविवार सुबह 11:30 बजे हवन और आरती होगी, जबकि रविवार शाम को परंपरागत दही-हांडी (मटकी उत्सव) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रविवार शाम को आयोजित महाप्रसाद (भंडारा) से होगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख रणजीत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र दुबे, शिवप्रकाश शुक्ला, रणजीत सिंह, पिंटू गुप्ता, संजय यादव, प्रकाश सिंह, बिक्रम मिश्रा, मनोज दुबे, सुरेंद्र प्रजापति, गोपाल शुक्ला, राकेश मिश्रा, बाबूभाई माली, राजेश गौड़, जितेंद्र यादव, अंबिका सिंह, दफेदार यादव, लालबहादुर यादव, बच्चेलाल यादव, अरविंद कुमार सरोज, विनोद तिवारी, महेंद्र यादव सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी तन-मन से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!