पूर्वांचल लाइफ/पंकज जायसवाल
जौनपुर। शाहगंज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारी सौंपी है। नगर के आज़मगढ़ रोड निवासी एडवोकेट विक्रम सिंह उर्फ विक्की को पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रशासन प्रभारी एडवोकेट राजीव झा ने की है।
राजीव झा द्वारा जारी पत्र में विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी को प्रदेश में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएं। पत्र में यह भी कहा गया है कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है।
शाहगंज से लखनऊ तक का सफर:
अधिवक्ता विक्रम सिंह ‘विक्की’ शाहगंज के मूल निवासी हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में लखनऊ और शाहगंज में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कई राजनीतिक दलों से जुड़कर जनहित में कार्य किया।
उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।