पंकज सीबी मिश्रा/पूर्वांचल लाईफ
जौनपुर। जलालपुर के निकट स्थित प्रसिद्ध शिवधाम त्रिलोचन महादेव मंदिर में सोमवार को हिन्दू युवा वाहिनी पिण्डरा ब्लाक एवं भाजयुमो मोर्चा सिंधोरा मंडल के संयोजन में शिव भक्त कावड़ बंधुओं पर जमकर पुष्प वर्षा किया गया। सावन के दुसरे सोमवार पर हियुवा पिण्डरा ब्लॉक के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, सिंधोरा सोशल मीडिया प्रभारी और अन्य ने तमाम श्रद्धालुगणों के संग त्रिलोचन महादेव पर जलाभिषेक करने आये कावर श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ीयों से पुष्प वर्षा की जिसमें बतौर अतिथि उपस्थित पिण्डरा विधानसभा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह के सुपुत्र डॉ. प्रभात सिंह मिंटू भी उपस्थित रहें।। दर्शन पुजन के पश्चात कावड़ शिवभक्तो पर प्रभात सिंह मिंटू ने भी पुष्प बरसाये। पूरे पुष्प वर्षा कार्यक्रम के दौरान शरद सिंह मुन्ना, निर्मल सिंह धिरू, शरद सिंह आशु, सुरेश पाण्डेय, मनीष पाल, सुनील कश्यप, सोनू बेनबंसी जैसे अन्य युवा शिव भक्त उपस्थित रहे। प्रभात सिंह मिंटू ने युवाओं के इस सुंदर आयोजन की भूरि भूरि प्रसंशा की। प्रभात सिंह मिंटू को कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मल द्वारा अंग वस्त्र, रूद्राक्ष माला एवं महादेव का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया ।