जौनपुर जफराबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर के एक आठ वर्षीय बालक वसीम ने अपने ही पड़ोसी 18 वर्षीय युवक बुद्धु पुत्र जहीरूद्दीन पर आप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बताया कि होली के दिन समय लगभग 12 बजे युवक ने उसको बहला फुसलाकर उसको एकांत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक अपने नानी के घर रहता है और घटना के बाद उसने अपने परिजनों को जाकर जानकारी दी , तो परिजनों ने जफराबाद थाना में प्रार्थना पत्र दिया तथा इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जफराबाद से पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी न होने की बात कही।
नाबालिक ने आप्राकृतिक दुष्कर्म का लगाया आरोप
