बसंत पंचमी के पवन महापर्व पर एक भव्य रंगारंग परिचय पत्र वितरण एवं उद्बोधन समारोह का आयोजन सम्पन्न

Share

2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के पवन महापर्व पर जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर में जिला अपराध निरोधक कमेटी सरायख्वाजा क्षेत्र के अध्यक्ष राजबली यादव द्वारा एक भव्य रंगारंग परिचय पत्र वितरण एवं उद्बोधन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक डॉ जितेंद्र यादव ने किया और मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर रहे। इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता डॉ दिलीप कुमार सिंह वर्तमान डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय एवं पूर्व मध्यस्थता अधिकारी मौसम विज्ञान एवं ज्योतिष शिरोमणि ने कहा की अपराध वह कृत्य है, जिसके करने पर विधि अर्थात कानून के द्वारा दंड दिया जाता है और जो सामाजिक रूप से बहिष्कार के योग्य होता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्राचीन आदर्श और गौरव के साथ अभिन्न रूप से जुड़े रहकर आधुनिक विज्ञान टेक्नोलॉजी से कदम से कदम मिलाकर विश्व में आगे बढ़ना चाहिए। अपनी जड़ों से हटकर हम दुनिया से और अपनों से दूर हो जाएंगे विदेशी भाषा संस्कृति और उसके शब्द कभी भी हमारा स्थान नहीं ले सकते, क्योंकि सुंदर होंगे बहुत देश और बहुत बड़ी है यह धरती पर अपनी मां अपनी ही है, अमित प्यार जो है करती उन्होंने कहा कि वेद से लेकर उपनिषद पुराण ब्रह्म महाभारत रामायण धार्मिक ग्रंथो और भारत की सभी भाषाओं के काव्य और साहित्य में भारत की एकता अखंडि्ता और सनातन धर्म का गुणगान किया गया है। कहीं भी जातिवाद नहीं है जातिवाद 1000 वर्ष में बार-बार आक्रांताओं और वर्तमान भारत में राजनेताओं के द्वारा जबरदस्ती स्वार्थ के लिए लड़ा गया है कार्य के आधार पर वर्ण व्यवस्था छिन्न भिन्न किया गया है। उन्होंने कहा की जो हिमालय पर्वत के दक्षिण और हिंद महासागर के उत्तर का भूभाग है जैसा कि विष्णु पुराण में है वह सब भारत का भूखंड है जो अरब प्रायद्वीप से इंडोनेशिया और कजाकिस्तान तिब्बत से श्रीलंका तक फैला है। उन्होंने अनावश्यक रूप से मोबाइल प्रयोग पर नियंत्रण करने और माता-पिता को अपना समय मोबाइल के बजाय बच्चों को देने पर उदाहरण सहित प्रकाश डाला और जिला अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी लोगों और सदस्य लोगों तथा संस्था के आगे बढ़ने की शुभकामना किया। और परिचय पत्र वितरण संपन्न कराया और कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं डिफेंस काउंसिल सिस्टम अपराध के निरोध में कमेटी के साथ है। उन्होंने ब्रह्म ऋषि वाल्मीकि वेदव्यास सुनक कागभुशुण्डि शबरी मतंग ऋषि ऋषि कश्यप दुर्वासा संत शिरोमणि रविदास नानक कबीर जैसे युग पुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के सभी विद्वान और युग प्रवर्तक जनता के द्वारा समान रूप से सम्मानित है कोई जाति लगाकर नहीं देखता। अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने समस्त उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा पूरे विश्व में सर्वोपरि हैं। उन्होंने जिला अपराध निरोधक कमेटी के कार्यों के प्रशंसा करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की। और साथ ही साथ बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने पर जोर देते हुए उनके घर परिवार वालों को बच्चों के ऊपर ध्यान देने को कहा और कहा शिक्षा ही सर्वोपरि है, और समस्त उपलब्धियां इसी के द्वारा प्राप्त की जाती है। लगातार परिश्रम लक्ष्य पर केंद्रित होकर करने से बड़ी से बड़ी सफलता मिलती है। इस अवसर पर धर्म देवनारायण राम प्रज्वलित सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी चंद्रावती निगम और जिला पंचायत सदस्य डॉ अमित यादव जिया लाल यादव अमलेश यादव और अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस समारोह में डॉ दिलीप कुमार सिंह राम प्रज्वलित सिंह चंद्रावती निगम और अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस समारोह में बड़ी संख्या में जिला अपराध निरोधक समिति के सभी पदाधिकारी गण सदस्य गण मीडिया के लोग और सम्राट लोग तथा थाना अध्यक्ष सरायख्वाजा आसपास के लोग उपस्थित रहे। इस भव्य समारोह का संचालन बड़ी ही कुशलता से डॉ ध्रुव राज यादव द्वारा किया गया और समारोह के अंत में राजबली यादव जिला अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा सभी सम्मानित लोगों और आगंतुक लोगों के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!