पुराने कपड़े में भटक रही महिला, महाकुम्भ से भटक कर पहुँची शाहगंज

Share

सूचना मिलते ही तुरन्त पहुची शाहगंज पुलिस ने महिला को उसके घर पहुचाने का किया प्रबन्ध

पूर्वाचल लाईफ/पंकज जायसवाल

जौनपुर।प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान भगदड़ में अपने परिजनों से बिछड़ी दो महिलाएं भटकते हुए जौनपुर जिले के शाहगंज कस्बे तक पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की। बताते चलें कि मध्य प्रदेश के शाहगढ़ सागर की रहने वाली ललिता देवी और बिहार के बक्सर की त्रिदेवा देवी (पति द्वारिका) अपने-अपने गांव के लोगों के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज आई थीं। भगदड़ में अपने समूह से अलग होने के बाद दोनों महिलाएं भटकते-भटकते शाहगंज पहुंच गईं, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से ललिता देवी के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। वहीं बिहार की रहने वाली त्रिदेवा देवी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस जवान को साथ भेजा गया। दोनों महिलाएं सकुशल अपने परिवारों से मिल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!