जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय के प्रांगण में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद दूसरी बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिस अवसर पर सर्व प्रथम महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। और डॉ गुप्ता के द्वारा ध्वजा फहराया गया। पुनः अस्पताल प्रांगण के हाल में कुछ चिकित्सकों और कर्मियों द्वारा देश भक्ति के गीत वगैरह प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ सभी भर्ती मरीजों को फल तथा खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
महिला चिकित्सालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
