जौनपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के देशद्रोही बयान के विरोध पर आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व मे मोहन भागवत का पुतला फूंका गया। ज्ञात हो कि आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ने एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने देश की आजादी पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया। जिसके विरोध मे देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। उसी क्रम मे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर एकत्रित होकर एनएसयूआई के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने मोहन भागवत का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा कि मोहन भागवत का यह बयान आर एस एस और बीजेपी की मानसिकता को पूर्ण रूप से दर्शाता है। जिसका देश की आजादी पर कोई योगदान न हो वो आजादी और देश की कभी कद्र नहीं कर सकता।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई शशांक राय अंकित, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई आदिल, रोहित पाण्डेय, शाद खान, प्रिंस पाण्डेय, राजू बिंद, शिखर सोनी, सक्षम शर्मा, श्लोक विश्वकर्मा, गौरव यादव, ऋषभ यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।