जौनपुर। मीरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक नामजद युवक अमन कुमार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में उप निरीक्षक हरिकेश राय व थाना मीरगंज की पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट से संबन्धित युवक अमन कुमार पुत्र धर्मराज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बरावां थाना मीरगंज को बिलरा मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया। मालूम हो कि बीते कुछ दिन पहले अमन कुमार ने लड़की का अपहण करने के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था।
