जौनपुर। 2024 में मार्च महीने में सैकड़ो वर्ष के ठंड का कीर्तिमान टूटेगा जब 5 और 6 मार्च को पूरे भारत में अब तक के ज्ञात मार्च महीने का सबसे ठंडा मौसम अंकित किया जाएगा। उदाहरण के लिए दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर भारत में जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस 5 और 6 मार्च को होता था इस बार वहां न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस और जौनपुर सहित उत्तर भारत के अधिकांश भागों में जहां तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस होता था, वहां कल और परसों का तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी 32 से 33 डिग्री सेल्सियस की जगह 25 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मुंबई और आसपास भी यही हाल रहेगा जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस की जगह 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस की जगह 15 से 17 डिग्री सेल्सियस अंकित किया जाएगा। इस बात को नोट कर लीजिए अभी से और कल परसों इसको मिल लीजिएगा डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निर्देशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर।
सैकड़ो वर्ष के ठंड का कीर्तिमान टूटेगा – डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष
