आस्था के पावन पर्व डाला छठ पर सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने निशुल्क चाय वितरण का आयोजन

Share

पूर्वाचल लाईफ/पंकज जायसवाल

शाहगंज जौनपुर शुक्रवार को भोर में किया। यह आयोजन 2025 के लिए नवनिर्वाचित जेजे चेयरमैन जेजे रौनक मोदनवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पोखरा के बाहर लगे कैंप में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने निशुल्क चाय पिया और संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।

संस्था की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा सेठ ने कहा कि ईश्वर में आस्था मानव जीवन को सार्थकता एवं उद्देश्य प्रदान करती है। जेसी आस्थाओं की इस महत्वपूर्ण और पहली पंक्ति को चरितार्थ करते हुए प्रकृति पर्व डाला छठ पर जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर जेसी विंग ने निशुल्क चाय वितरण का जिम्मा लिया। पर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छठ घाट पर पहुंचने वाले सैकड़ों नगरवासियों के लिए इस वितरण का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित जेजे चेयरमैन रौनक मोदनवाल ने इसे अपने जन्मदिन पर हजारों लोगों की दुआएं और आशीर्वाद प्राप्त करने का जरिया बनाया। निशुल्क चाय वितरण के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेसी साथी, पूर्व अध्यक्ष और जेजे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!